फिरोजाबाद, फरवरी 28 -- शनिवार को स्कूलों में जमकर रंग एवं गुलाल उड़ा। शनिवार को स्कूल-कॉलेजों में होली के अवकाश की घोषणा हुई। स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने अपने दोस्तों के साथ होली खेली। स्कूलों में जहां गुलाल की होली खेली गई तो स्कूल के बाहर छात्राएं एक दूसरे के साथ रंग को होली खेलती हुई नजर आईं। स्कूलों से लेकर शहर तक रंग एवं गुलाल उड़ा। शनिवार को स्कूलों में होली की छुट्टियों की घोषणा के साथ ही गुलाल उड़ने लगा। शहर के एसआरके महाविद्यालय में भी छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली। वहीं इसके साथ में शहर के अन्य स्कूल-कॉलेजों में भी छात्र-छात्राएं होली खेलते हुए दिखाई दिए। पं.मुरारीलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ मैनेजिंग डायरेक्ट डॉ.मनोज गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलन कर करते हुए कहा कि होली पर रंगों से म...