बस्ती, मार्च 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष चंद्रिका सिंह व मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में शिक्षकों ने सोमवार को बीएसए अनूप कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षक नेताओं ने विद्यालयों पर विभिन्न फर्म स्तर से जबरन सामान उपलब्ध कराने पर विरोध जताया। मांग किया कि शिक्षकों को सुविधा अनुसार गुणवत्तापूर्ण सामान क्रय खरीदने के लिए निर्देशित किया जाए। शिक्षकों के समूह ने बीएसए को बताया कि कुछ फर्म विद्यालयों पर जाकर शिक्षकों से जबरन सामान खरीदने व उनसे जबरन पीएमएमएस बनवाने और कार्य न करने पर बीएसए स्तर से कार्रवाई करवाने की बात कह कर सामान लेने का दबाव बना रहे हैं। जबकि शासन स्तर से विद्यालयों के खातों में धनराशि भेजी गई है और उन्हें पीएमएमएस के माध्यम से भुगतान करने का निर्देश प्राप्त है। लेकिन क...