इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- इटावा। जनपद में स्कूलों और सरकारी संस्थानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। शातिर चोर स्कूलों से सिर्फ महंगे सामान ही नहीं, बल्कि बच्चों की टॉफियां तक चोरी कर ले जाते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान, औजार और अवैध हथियार बरामद किए हैं। गुरुवार रात एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लॉयन सफारी रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वहां बैठकर अगली चोरी की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में भरथना क्षेत्र के तुरैया गांव निवासी मोनू, प्रदीप कुमार उर्फ संदीप इसका सगा भाई मनीष और बकेवर के बेरीखेड़ा...