जहानाबाद, जुलाई 21 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सभी स्कूलों में बच्चों की टीबी जांच की जा रही है। इस अभियान के तहत सभी स्कूलों में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी की जांच की जा रही है। एक्स-रे मशीन के माध्यम से सिर्फ फेफड़ों की जांच हो सकती है। इसका संचालन ऑनलाइन किया जा रहा है। टीबी मरीज की पहचान होने के साथ ऑनलाइन इसकी सूचना मिलती है। जिसके बाद मरीज को दवा स्थानीय अस्पताल से उपलब्ध कराया जा रहा है। जांच के साथ बच्चों को पौष्टिक भोजन एवं टीबी से बचाव के बारे में जानकारी भी दी जा रही है। इस अभियान को 14 अगस्त तक चलाया जाना है। अभियान से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पूरे जिले में सिर्फ दो पोर्टेबल एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराया गया है। क्योंकि इसका संचालन ऑनलाइन किया जा रहा है इसलिए सर्वर की...