कोडरमा, अगस्त 12 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। सरकारी स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो झारखंड 2026-27 का आयोजन होगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार ने इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिया है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खेलो झारखंड 2026-27 के अंतर्गत वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इससे संबंधित शिड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रतियोगिता में कुल 29 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा छह से 12वीं (इंटरमीडिएट) तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा 14 वर्ष से अधिकतम 19 वर्ष निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- राज्यस्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता स्थगित विभाग ने कहा कि इसका उद्देश्य छात्राओं को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी खेल ...