गाज़ियाबाद, फरवरी 28 -- गाजियाबाद, संवाददाता। स्कूलों में एमआर (खसरा-रूबेला) टीकाकरण अभी एक सप्ताह और चलेगा। कई निजी स्कूलों में टीकाकरण का कार्य पूरा नहीं होने की वजह से समय बढ़ाया गया है। अभी तक 80 हजार बच्चों को टीके का कवर दिया जा चुका है। शासन के निर्देश पर गजियाबाद में 16 फरवरी से सरकारी, निजी स्कूलों व मदरसों में पांच साल से 10 वर्ष आयु वाले बच्चों को खसरे का टीका लगाया जा रहा है। जिले में बीते वर्ष खसरे के 78 केस में से 48 बच्चे पांच वर्ष से अधिक आयु वाले सामने आए है। जिसको देखते हुए करीब एक लाख 41 हजार बच्चों को कवर किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन अभी तक 80 हजार बच्चों को ही कवर किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी के अलावा निजी स्कूलों में भी टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल का ...