नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। गैर सरकारी संगठन सोशल जूरिस्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक अवमानना याचिका दायर की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि दिल्ली सरकार के शिक्षा सचिव ने सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक के लगभग 10 लाख छात्रों को किताबें देने के अदालत के निर्देशों का जानबूझकर पालन नहीं किया। इस मामले में बुधवार को सुनवाई हो सकती है। यह याचिका अनुच्छेद 215 के तहत दाखिल की गई है। इसमें जुलाई 2024 में एक जनहित याचिका में हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन न करने के लिए सचिव (शिक्षा) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 10 लाख बच्चों को नहीं मिलीं किताबें; HC पहुंचा मामला, अवमानना के आरोप यचिकाकर्ता के वकील अशोक अग्रवाल के मुताबिक, अदालत के सामने दिए गए आश्वासन के बावजूद इस सत्र के लिए अब तक बच्चों को...