फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- नूंह, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले जिले में विशेष योग शिविर शुरू किए गए। आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग ने मिलकर यह अभियान शुरू किया। इसका उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक आयुष विभाग के निर्देश पर जिले में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाए जा रहे। इसके तहत एक मई तक दिव्यांगजन, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए कई शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में लोगों को नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है और योग के फायदे समझाए जा रहे हैं।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानुवास में सात से 12 अप्रैल तक विशेष शिविर चल रहा है। यहां विद्यार्थियों और शिक्षकों को योग के आसन और प्राणायाम सिखाए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें शारीरिक और मानसिक...