धनबाद, सितम्बर 1 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। डीएसई शालिनी डुंगडुंग ने सभी प्रखंडों के बीईईओ को भेजे पत्र में निर्देश दिया है कि स्कूलों में सीएसआर, एनजीओ की ओर से स्वपोषित या प्रायोजित राशि से कराए जा रहे कार्यों की विवरणी उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री (विभागीय मंत्री) की ओर से सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में सीएसआर व एनजीओ की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट मांगी है। राज्य मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के तहत यह आवश्यक है कि प्रखंड स्तर पर विस्तृत समीक्षा कर ली जाए। वर्तमान में किन-किन विद्यालयों में कौन सी येजना किस मद से संचालित की जा रही है। प्रखंड अंतर संचालित अथवा पूर्ण हो चुकी सभी संबंधित योजनाओं का समेकित रिपोर्ट तीन दिनों में भेजें। इससे संबंधित फार्मेट जारी किया गया है। फार्मेट में ही रिपोर्ट भेजनी है।

हिंदी हिन्द...