आरा, जून 21 -- आरा। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के कक्षा आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 24 तक रोक लगा दी गयी है। वहीं कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर सुबह 11 बजे के बाद प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में डीएम तनय सुल्तानिया ने आदेश जारी किया है। जिले में बढ़ रहे तापमान व विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। डीएम ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि आदेश के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियों को पुर्ननिर्धारित करेंगे। वहीं शिक्षा विभाग ने स्कूल संचालन के लिए निर्धारित ग्रीष्माकालीन समय-सारणी की अवधि 30 जून तक विस्तारित कर दी है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा पांच तक की पढ़ाई 23 जून तक स्थगित विभागीय निर्देश के बाद 30 जून तक स्कूल...