गुड़गांव, दिसम्बर 9 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिले के स्कूलों में पढ़ने वाले बालवाटिका-3 से कक्षा आठवीं तक डेढ़ लाख विद्यार्थियों को सर्दियों में देसी घी की पिन्नी और खीर मिड-डे मील में मिलेगी। जिले के 443 प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में सप्लाई पहुंच गई है। विद्यार्थियों को सप्ताह में एक दिन 15 ग्राम पिन्नी और 45 ग्राम खीर दी जाएगी। बच्चों को स्कूलों में पहले फ्लेवर दूध दिया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने और मिड-डे मील को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए यह निर्णय लिया है। पिन्नी की आपूर्ति का जिम्मा हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड पंचकूला को सौंपा गया है। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान अशोक प्रजापति ने बताया कि सरकारी स्कूल में कक्षा बाल वाटिका-3I से कक्षा आठवीं तक के बच्चों को सप्ताह में ...