स्कूलों में एमडीएम पर फिर संकट
धनबाद, जून 26 -- सरकारी स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन (एमडीएम) पर फिर से संकट गहराता दिख रहा है। पिछले दो महीने से स्कूलों को कुकिंग कॉस्ट (दाल, चावल, मसाला समेत अन्य सामग्री की खरीदारी के लिए मिलने वाली राशि) की राशि नहीं मिली है। स्थिति यह है कि दर्जनों स्कूलों पर 40-50 हजार रुपए की उधारी हो गई है। स्कूलों में फंड माइनस में चल रहा है। आनेवाले समय में उधारी और बढ़ती है तो एमडीएम को कहीं बंद करने की नौबत न आ जाए। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कई स्कूलों की स्थिति देखी जा रही है। जानकारों का कहना है कि गर्मी छुट्टी के पहले दर्जनों स्कूलों में चावल खत्म होने के कारण एमडीएम बंद हो गया था। अब कुकिंग कॉस्ट की राशि खत्म हो गई है। कुकिंग कॉस्ट के रूप में स्कूलों को कक्षा एक से पांच के बच्चों के लिए 6.78 रुपए व कक्षा छह से आठ के लिए 10.17 रुपए मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.