रामगढ़, जुलाई 30 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड के रेलीगढ़ा दोतल्ला विद्यालय, बसकुदरा विद्यालय और बसरिया विद्यालय में गुरुवार को सामाजिक अंकेक्षण को लेकर ग्राम सभा किया गया। ग्राम सभा में समग्र शिक्षा और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना की सोशल ऑडिट (सामाजिक अंकेक्षण) की गई। जिसमें अंकेक्षण दल नें कुछ कमियां पाई। जिसे दूर करने के लिए निर्देश दिया। समाजिक अंकेक्षण दल में निवेश सिंह, भुनेश्वर साहू, ए कुमार, विशाल रजक, डॉली कुमारी, सुमित्रा देवी सहित पोषक क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- यूनिसेफ की टीम ने ली एमडीएम से जुड़ी जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...