पीलीभीत, अप्रैल 6 -- पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने एनसीईआरटी की पुस्तकों के संचालन के संबंध में आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों को जिला स्तरीय अधिकारी को भेज दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद में शैक्षिक सत्र 2026-27 की एनसीईआरटी और यूपी बोर्ड द्वारा विकसित पाठय पुस्तकों के मूल्य एवं अधिकृत मुद्रको के नाम की सूची जारी कर दी है। इन मुद्रकों की पाठय पुस्तक ही माध्यमिक स्कूलों में संचालित की जाएगी। इस संबंध में डीएम और डीआईओएस को आदेश प्राप्त हो चुके हैं। अभी डीआईओएस स्तर से किसी प्रकार के आदेश जारी नही किये गए है, जबकि नए सत्र को छह दिन हो चुके है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...