संभल, अप्रैल 7 -- समाज हित संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कक्षा 1 से 8 तक निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि संस्था तीन चार वर्षों से लगातार ज्ञापन देकर आवाज उठाती आ रही है कि जनपद में कक्षा 1 से 8 तक निजि स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें नहीं पढ़ाई जा रहीं है। जो कि शासनादेश का उल्लघंन किया जा रहा है। संस्था लगातार दो दिन जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन पर बैठ चुकी है। सितम्बर में एक ज्ञापन डीएम को दिया था। जिसपर कार्रवाई भी हुई थी। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की। इस दौरान समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...