प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को रंगों के पावन पर्व होली का आगाज प्राकृतिक फूलों, सूखे रंगों और अबीर-गुलाल के साथ पारंपरिक उत्साह एवं उल्लास के बीच किया गया। नौनिहालों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर होली के लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगी वेशभूषा और उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को ब्रज की होली जैसा सजीव बना दिया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने चेहरे पर रंग-बिरंगी पेंटिंग बनाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के निदेशक राकेश सिंह, प्रबंधक अलका सिंह ने सभी को होली की मंगलकामनाएं दी। व्यवस्थापक धीरेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को होली के महत्व से अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.