मोतिहारी, मार्च 19 -- पताही, निसं। राज्य आयुष समिति बिहार के दिशा निर्देश एवं जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी , पूर्वी चम्पारण के मार्गदर्शन में पताही प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय पताही कन्या एवं राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुटौना में आयुर्विधा कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को सफलता पूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी, डाॅ. जनार्दन प्र०सिंह ने की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ एवं शिक्षकों को चिकित्सक दल द्वारा औषधीय पौधों की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में संबधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुष्पा कुमारी एवं कमलेश्वर कुमार सिंह, डा. विनोद कुमार शर्मा, नोडल पदाधिकारी, डा० संजय कुमार द्विवेदी, डा. दिप्ती सिंह एवं डा. श्वेता शर्मा की उपस्थित रही। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रह...