गुमला, मई 5 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अनिवार्य आधार बायोमैट्रिक अपडेट को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। जिले में पांच से 15 वर्ष आयुवर्ग के 27,038 तथा 15 वर्ष से अधिक आयु के 26,246 छात्र-छात्राओं का बायोमैट्रिक अपडेट अब तक नहीं हो पाया है।विद्यार्थियों के बायोमैट्रिक अपडेट के लिए 4 मई से 16 मई तक विभिन्न स्कूलों में आधार अपडेट शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में प्रतिदिन पूर्वाह्न आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक अपडेट का कार्य किया जाएगा।इस संबंध में आधार ऑपरेटरों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार संबंधित शिविरों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- 39.92 लाख बच्चों की अब तक नहीं बनी अपार आईडी शिक्षा विभाग ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.