खगडि़या, अप्रैल 6 -- खगड़िया। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में छह नवम्बर को प्रवेशोत्सव मनेगी। इस दिन पहली कक्षा में नामांकन के योग्य छात्र व छात्राओं का शतप्रतिशत दाखिला लिया जाएगा। इसको लेकर स्कूल, प्रखंड व जिला स्तर पर टीम गठित की गई है। स्कूल स्तर पर विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों, अभिभावकों, आंगनबाड़ी सेविका, विकास मित्र व जीविका दीदीयों को पोषक क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों की शतप्रतिशत नामांकन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इधर डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने सभी हेडमास्टरों को नामांकन कराने आए बच्चे व अभिभावकों की बैठने की व्यवस्था करने को कहा है। साथ ही तत्काल आधार कार्ड व खाता नम्बर नहीं देते पर केवल जन्म प्रमाण पत्र लेकर नामांकन करेंगे। किसी को भी वापस नहीं करने का निर्देश दिया है। साथ ही बच्चों का चंदन व टीका लगाकर स्वागत करते हुए प...