भदोही, मई 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। निजी विद्यालयों में अवैध रूप से वाहनों का संचालन हुआ तो विभागीय स्तर से जांच करते हुए मान्यता को रद्द कर दी जाएगी। डीएम शैलेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए कि स्कूली वाहनों की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करें। जांच में बिना अनुमति वाहनों का संचालन मिला तो जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में अवैध रूप से संचालित हो रहे वाहनों के रोकथाम को सख्त निर्देश दिए हैं। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में निरंतर जांच अभियान चलाया जाएगा। बताए कि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन राम सिंह द्वारा जंगीगंज समेत अन्य स्थानों पर संचालित स्कूली वाहनों को पकड़कर जांच किए। वहीं, अपै्रल माह में चार स्कूली वाहनों चालान करते हुए विभिन्न कार्यवाही की गई। एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि नि...