बेगुसराय, सितम्बर 26 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को 'निपुण पथ: पढ़ना, लिखना एवं गणना' थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसी कड़ी में मध्य विद्यालय पहसारा बभनगामा,छतौना,अकहा ररिऔना,हसनपुर बागर, सैदपुर विष्णुपुर आदि विद्यालयों में बिहार शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में आयोजित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीत कुमार महतो ने कहा कि बच्चों की शैक्षणिक प्रगति में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। संगोष्ठी में विकास कुमार, रानी देवी, किरण देवी शिक्षकों में श्रवण कुमार, हरिहर सहनी, प्रधानाध्यापक कुन्दन कुमार, रामसुजान सिंह, राजीव कु...