जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- शहर के स्कूलों में अब पारंपरिक प्रयोगशाला की जगह कंपोजिट स्किल लैब खुलेगी। अगस्त 2027 तक सभी सीबीएसई स्कूलों में लैब की स्थापना करने का निर्देश जारी किया गया है। सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के विजन को धरातल पर उतारने के लिए सभी संबद्ध स्कूलों में यह आदेश जारी किया है। इसका उद्देश्य किताबी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल के बीच की खाई को पाटना है, ताकि छात्र केवल सर्टिफिकेट हासिल न करें, बल्कि वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए तकनीकी रूप से सक्षम भी बनें। ये कंपोजिट स्किल लैब केवल एक प्रयोगशाला नहीं, बल्कि एक बहुआयामी कौशल केंद्र के रूप में कार्य करेगी। यहां छात्र एक ही छत के नीचे कोडिंग, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का अभ्यास कर सकेंगे। साथ ही उन्हें इलेक्ट्रिकल मरम्मत, आधुनिक...