नोएडा, अप्रैल 28 -- नोएडा,सौम्य मिश्र। जिले के 1600 स्कूलों ने परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित पोर्टल यूपी इंटीग्रेडेट स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर स्कूली वाहनों के संबंध में शपथपत्र अपलोड कर दिए हैं। इनमें वे स्कूल भी शामिल हैं, जिनमें स्कूल बसों की सुविधा नहीं है। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि 3234 स्कूल बसों के दस्तावेज पोर्टल पर स्कूलों ने अपलोड कर दिए हैं। इनमें से 3180 बसों की जांच हो चुकी है। 80 से 85 स्कूल बसों में कमियां मिली हैं, जिन्हें दुरुस्त करने के स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों ने www.upisvmp.com पर बसों के दस्तावेज अपलोड किए हैं। यह भी पढ़ें- 103 वाहनों की जांच में 95 मानक पर खरे उतरे स्कूलों में संचालित वाहनों की सुरक्षा, निगरानी और मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया की जा रही है...