देहरादून, अक्टूबर 5 -- स्कूलों में शिक्षक अभिभावक एसोसिएशन के गठन हर हाल में करना होगा। इस संबंध में सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। उन्हें तय शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार स्कूलों में एसोसिएशन का गठन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। कोटद्वार के काशीरामपुर मल्ला निवासी अवनीश अग्निहोत्री की अपील पर सुनवाई करते हुए सूचना आयोग ने शिक्षा सचिव और निदेशक माध्यमिक शिक्षा को पत्र जारी किया था, जिसमें शिक्षा विभाग को स्कूलों में शिक्षक अभिभावक समिति का गठन सुनिश्चित करने के लिए सभी स्कूलों को शिक्षक अभिभावक संघ गठन की नियमावली से अवगत कराने के आदेश दिए गए थे। निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ.मुकुल कुमार सती ने सूचना आयोग के पत्र का हवाला देकर सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह सभी स्कूलों में शिक्षक अभिभावक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.