बलरामपुर, जून 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ की जिला इकाई की बैठक सोमवार को मॉडर्न पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में यू-डायस फीडिंग एवं करेक्शन, अपार आईडी की समस्याओं, संगठन विस्तार तथा 23 जून को अमेठी में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय स्थापना दिवस समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आगे की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश संरक्षक राजकुमार जायसवाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही विद्यालय प्रबंधकों की सबसे बड़ी शक्ति है। निजी व वित्तविहीन विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी प्रबंधकों का संगठन से जुड़ना अनिवार्य है। जिलाध्यक्ष गंगाराम शर्मा ने एजेंडा प्रस्तुत कर कहा कि यू-डायस पो...