हजारीबाग, जनवरी 31 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग जिले में स्कूलों को निशाना बनाने वाले चोरों की सक्रियता बढ गई है। सदर प्रखंड की सखिया पंचायत स्थित एनपीएस गुडवा स्कूल में चोरी की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि सदर प्रखंड अंतर्गत सखियां पंचायत के ग्राम गुड़वा स्थित एनपीएस स्कूल में 26 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मध्यान भोजन का चावल, दाल, तेल, रेडियो चार्जर, स्कूल घंटी, थाली, ग्लास व खेल सामग्री ले गए। इसकी मौखिक सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस ने जांच की है। जांच के दौरान मुखिया व ग्रामीण मौजूद थे। पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। सिर्फ फोन पर सूचना दी गई है। पुलिस अपने स्तर से अज्ञात चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बताते चले कि हजारीबाग जिले में हाल के महीनों मे...