दरभंगा, अप्रैल 8 -- राजीव झा दरभंगा। निजी विद्यालयों की मनमानी शुल्क वसूली पर प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं। अभिभावक शुल्क वृद्धि के 30 दिनों के भीतर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विद्यालयों को कक्षावार पुस्तकों एवं ड्रेस की सूची भी सार्वजनिक करनी होगी तथा अभिभावकों को कहीं से भी पुस्तक, कॉपी, यूनिफॉर्म आदि खरीदने की स्वतंत्रता होगी। किसी विशेष दुकान से खरीद के लिए बाध्य करना दंडनीय होगा।डीएम कौशल कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले में संचालित निजी विद्यालयों द्वारा छात्रों एवं उनके अभिभावकों से प्रवेश शुल्क, ट्यूशन शुल्क, विकास शुल्क, वार्षिक शुल्क सहित अन्य विभिन्न मदों में मनमाने तरीके से शुल्क वसूले जाने की शिकायतें जिला प्रशासन को प्राप्त हुई हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।गौरतलब है कि राज्य सरकार द...