लखनऊ, मार्च 6 -- लखनऊ में स्कूलों के सामने ट्रैफिक जाम आम लोगों के लिए सिरदर्द बन गया हैं। इस समस्या को उच्च न्यायालय ने संज्ञान में लेकर स्कूलों में ट्रैफिक मार्शल की तैनाती और उनकों प्रशिक्षित करने के आदेश डीसीपी ट्रैफिक को दिए गए है। इसी क्रम में डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित के निर्देशन में लखनऊ शहर में स्कूलों के बंद होने के समय यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्कूल प्रबंधन की तरफ से लगे ट्रैफिक मार्शलों का यातायात पुलिस लाइन में सात दिवसीय यातायात प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें शहर के 17 स्कूलों के 97 ट्रैफिक मार्शलों को ट्रैनिंग दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...