नई दिल्ली, जून 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार के स्कूलों में शौचालयों और भवनों को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के मौके का उपयोग करते हुए मरम्मत कार्यों को शुरू किया है। जुलाई में स्कूल खुलने पर बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कई सरकारी स्कूलों में शौचालयों की स्थिति को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थीं। टूटे नल, बंद वाश बेसिन, खराब कमोड और टूटे दरवाजों के कारण बच्चों को परेशानी हो रही थी। खासकर छात्राओं के लिए यह समस्या अधिक गंभीर थी। इस समस्या को दूर करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बड़े पैमाने पर मरम्मत अभियान शुरू किया है।पूर्वी, यह भी पढ़ें- निगम के प्राथमिक विद्यालयों में इनडोर खेल सुविधाएं विकसित होंगी उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्...