चित्रकूट, मार्च 20 -- चित्रकूट। संवाददाता विद्यालयों के विकास में जनप्रतिनिधियों, प्रधानों, सभासदों के सहयोग से विभागीय योजनाओं का समुचित संचालन सुनिश्चित करने को नगर पंचायत राजापुर सभागार में कार्यशाला हुई। जिसमें ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला में परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापक भी शामिल हुए। इसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्र, एसडीएम फूलचंद यादव व एसडीएम न्यायिक राकेश पाठक ने किया। खंड शिक्षाधिकारी रामनगर एनपी सिंह ने रूपरेखा प्रस्तुत की। एसआरजी हरिश्चंद्र ने निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को बताया। अवनीश पांडेय ने आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हांकन व नामांकन की जानकारी दी। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने छात्र उपस्थिति की चुनौतियों पर विचार रखे। इस दौरान साकेत बिहारी शुक्ला, बृजे...