मुरादाबाद, मई 5 -- पहले स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिससे नाबालिग खुद ही स्कूलों में वाहन लेकर न आएं। विद्यालय प्रबंधन इस तरह से तैयारी करे कि कोई भी छात्र छात्रा नियमों का उल्लंघन नहीं करे। कमिश्नर और जिलाधिकारी की सख्ती के बाद यातायात पुलिस हरकत में आई और स्कूलों की लिस्ट जारी कर अभियान चलाने के लिए ऐसान लिया है। इसके बाद कड़ा एक्शन होगा। इस जागरूकता अभियान का मकसद है कि छात्र छात्राएं सुरक्षित रहें। उनके माता पिता भी अपने बच्चों को वाहन न चलाने दें। आए दिन हो रहे हादसे जिंदगी छीन रहे हैं। इस बात को समझाने के लिए ही यातायात पुलिस अधीक्षक सुभाष गंगवार ने अभियान प्लान किया है। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि उप निरीक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है जो स्कूलों में पहुंच कर प्रबंधन के साथ छात्र छात्राओं को बताएंगे कि जिंदगी जरूरी है अपनी जान...