सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान। जिले के कई स्कूलों के आसपास सड़क किनारे अतिक्रमण और अव्यवस्थित ठेला-खोमचा लगने से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। छुट्टी के समय स्कूल गेट के बाहर भारी भीड़ और वाहनों का दबाव रहता है, जिससे बच्चों को सड़क पार करने में दिक्कत होती है। कई अभिभावकों ने बताया कि छोटे बच्चे अक्सर भीड़ में फंस जाते हैं और दुर्घटना का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन कभी-कभार अभियान चलाता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकलता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...