लखीसराय, अप्रैल 9 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने को लेकर कमर कस ली है। डीईओ ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और विद्यालय प्रधानो को निर्देशित किया कि एक अप्रैल से राज्यव्यापी नामांकन अभियान 30 अप्रैल तक चलेगी जिसे जोर शोर से चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष की आयु के हर बच्चे को उसके घर के पास के सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाना है। -----​उम्र के आधार पर मिलेगा दाखिला:सरकार के नए निर्देशों के अनुसार जिन बच्चों ने 6 वर्ष की आयु पूरी कर ली है या जो आगामी 30 सितंबर 2026 तक 6 वर्ष के हो जाएंगे, उनका नामांकन कक्षा 1 में अनिवार्य रूप से किया जाएगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत बच्चों को उनकी उम्र क...