स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन तत्काल हटें: डीएम
बुलंदशहर, मई 9 -- बुलन्दशहर। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने बिजली और शिक्षा विभाग को निर्देश दिए की परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को तत्काल हटाया जाए ताकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा की बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। डीएम कुमार हर्ष ने कहा कि ग्रीष्म अवकाश के बाद स्कूल चलो अभियान को तेजी से चलाया जाए। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत निजी विद्यालयों में 90 प्रतिशत प्रवेश का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। ऑपरेशन कायाकल्प की प्रगति पर चर्चा करते हुए डीएम ने चहारदीवारी विहीन स्कूलों में बाउंड्री वॉल बनवाने और दिव्यांग शौचालयों का शत-प्रतिशत निर्माण सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- निप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.