दुमका, मई 11 -- समाहरणालय सभागार में सोमवार को अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मोबाइल मेडिकल यूनिट से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच तथा क्षेत्रवार कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जहां भी मोबाइल मेडिकल यूनिट जाएगी, वहां संबंधित सहिया की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सहिया के माध्यम से आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया जाए, ताकि ग्रामीणों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्कूलों के आसपास मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएं, जिससे बच्चों एवं किशोरियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा की जा रही सभी जांचों क...