स्कूलों के आसपास ट्रैफिक अव्यवस्था पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई
लखनऊ, मई 4 -- स्कूलों के आसपास ट्रैफिक अव्यवस्था के मामले पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने कहा है कि समस्या के समाधान को लेकर न तो पर्याप्त गंभीरता दिखाई गई और न ही पहले दिए गए निर्देशों का प्रभावी पालन हुआ। दरअसल, राज्य सरकार के अपर महाधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि सरकार के जिम्मेदार अफसरों व स्कूल प्रबंधनों ने कोर्ट के निर्देश पर हुई, पिछली बैठक को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि बैठक में सरकार के सक्षम अधिकारियों ने हिस्सा ही नहीं लिया। स्कूलों ने भी वही रवैया अपनाया और उसके ऐसे प्रतिनिधि बैठक में पहुंचे जो निर्णय लेने की स्थिति में ही नहीं थे। यह भी पढ़ें- स्कूलों में न्यूनतम 2 शिक्षक अनिवार्य रूप से होंगे सरप्लस का होगा समायोजन या स्थानांतरण इस पर न्यायालय ने ट्रैफिक प्रबंधन के लिए व्यापक दिशा निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.