पटना, दिसम्बर 28 -- यू-डायस पर अब भी करीब छह लाख बच्चों के आंकड़े अपलोड नहीं हुए हैं। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने बच्चों, शिक्षकों और अन्य संसाधनों के आंकड़े अपलोड करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है। संबंधित डीईओ और डीपीओ को डाटा अपलोड नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस संबंध में बीईपी के राज्य परियोजना निदेशक (एसपीडी) नवीन कुमार ने जिलों को पत्र भेजा है। बीईपी के एसपीडी ने पत्र में कहा है कि शिक्षा मंत्रालय ने यू-डायस 2025-26 के आंकड़ों की इंट्री (प्रविष्टि) की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की है। पिछले दिनों समीक्षा में पाया गया है कि यू डायस 2025-26 में नामांकित विद्यालयों और यू-डायस 2024-25 में नामांकित विद्यार्थियों के आंकड़ों में 5 लाख 93 हजार 845 बच्चों की इंट्री कम हुई है। 2024-25 में सरकारी विद्यालयों में नामांकित एक कर...