स्कूलों की सुस्ती पर सीईओ सख्त, कार्रवाई की चेतावनी
नैनीताल, सितम्बर 12 -- भीमताल, संवाददाता। नैनीताल जिले के स्कूलों में लंबित विभागीय कार्यों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा रणजीत सिंह नेगी ने कड़ी नाराजगी जताई है।उन्होंने कहा कि पूर्व में जारी पत्रों और बैठकों में दिए गए स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, विद्यालयों में यूडीआईएसई पोर्टल, अपार आईडी, प्रशस्त एप, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग और 'एक पेड़ मां के नाम' से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। सीईओ नेगी ने सभी संबंधित विद्यालयों को इन कार्यों में शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं करने, लापरवाही या विभागीय निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर सेवा नियमों एवं शासनादेशों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कहा कि नियमों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.