बलरामपुर, अप्रैल 18 -- बलरामपुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के स्वावित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय शुल्क विनियमन अधिनियम 2018 के प्रभावी अनुपालन एवं विद्यालयों की सुरक्षा मानक की जांच के लिए जिले में वित्तविहीन मान्यता प्राप्त एवं सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से संचालित स्कूलो का सधन जांच करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है। इसके लिए 28 अधिकारी जांच के लिए नामित किए गए हैं। यह सभी अधिकारी वित्तविहीन मान्यता प्राप्त 129 विद्यालय एवं सीबीएसई आईसीएसई के 9 विद्यालय के सुरक्षा मानक एवं शुल्क विनियमन अधिनियम 2018 के प्रभावी अनुपालन के संबंध में जांच करेंगे। संबंधित अधिकारियों को स्थलीय जांच साथ दिवस के भीतर करके जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय देना होगा। यह भी पढ़ें- जिले के सभी बोर्डों के स्कूलों की जांच...