स्कूलों की समस्याओं का समाधान ही प्रबंधक संघ का मुख्य उद्देश्य: राजकुमार
बलरामपुर, मई 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन की बैठक रविवार को भगवतीगंज स्थित करुणा मेमोरियल इंटर कॉलेज में हुई। बैठक में संगठन के स्थापना दिवस कार्यक्रम की रणनीति बनाने के साथ निजी विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक राजकुमार जायसवाल ने कहा कि विद्यालयों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना संघ का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संगठन का स्थापना दिवस अमेठी में मनाया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक प्रबंधकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों के नाम, जन्मतिथि व अन्य विवरणों में संशोधन का अधिकार विद्यालय प्रबंधन को दिए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इस संबंध में बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.