कटिहार, सितम्बर 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी स्कूलों में अब कागजों पर दर्ज सुविधाओं के बजाय जमीन पर उपलब्ध संसाधनों की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। शिक्षा विभाग जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का व्यापक डिजिटल सर्वे कराने जा रहा है। इसमें स्कूल की छत, कमरे, बिजली, पंखे और बल्ब से लेकर पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी और जल निकासी तक की स्थिति दर्ज की जाएगी। इतना ही नहीं, विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण है या नहीं, इसकी जानकारी भी सर्वे में ली जाएगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को निर्धारित ऑनलाइन प्रपत्र में स्कूल की वास्तविक स्थिति की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद प्रखंड और जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचनाओं का सत्यापन किया जाएगा। गूगल शीट और विभागीय पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के आधार पर प्रत्ये...