अयोध्या, अप्रैल 22 -- अयोध्या, संवाददाता। वर्तमान में गर्मी एवं हीटवेव के दृष्टिगत बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। परिषदीय विद्यालय अब प्रातः 07.30 बजे से अपरान्ह डेढ़ बजे तक संचालित किये जाएंगे। लेकिन विद्यालय में पठन-पाठन में छात्र-छात्रायें प्रातः 07.30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। विद्यालय में प्रार्थना सभा/योगाभ्यास प्रातः 07.30. से 07.40 बजे तक तथा मध्यावकाश प्रातः 10.00 बजे से 10.15 बजे तक होगा। इस सम्बन्ध में निदेशक बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश को जारी करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चंद ने बताया कि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में प्रातः 07.30 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासकीय एवं अन्य कार्यों को पूर्ण करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.