लखनऊ, जुलाई 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का समय अभी ग्रीष्मकाल में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है। अब इसे सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक किए जाने की मांग की गई है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा को ज्ञापन भेजा गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष तिवारी का कहना है कि कोरोना महामारी के समय विशेष परिस्थितियों के चलते स्कूलों के समय में एक घंटे की वृद्धि की गई थी। अब इसे वापस लिया जाए। ऐसे ही शीतकाल में भी एक घंटा कम करते हुए सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक विद्यालयों का संचालन किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...