भदोही, अगस्त 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। स्कूलों का मान्यता लेने के लिए अब संचालकों को 18 प्रतिशत जीएसटी देना होगा। गत दिनों शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रताप सिंह बघेल का पत्र आते ही विभागीय अमला इसे प्रभावी बनाने की तैयारी में जुट गई है। एक अप्रैल से स्कूलों की नवीन मान्यता के लिए पोर्टल पर आनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि अब नया स्कूल खोलना या मान्यता नवीनीकरण कराना है तो 18 प्रतिशत जीएसटी देना होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता , सम्बद्धता प्राप्त करने के लिए स्कूलों को अब 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी भी देना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- मान्यता के लिए स्कूलों को देनी होगी 18 प्रतिशत जीएसटी शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) प्रताप सिंह बघेल का पत्र आने पर शिक्षा विभाग इसको प्रभावी बनाने में जुट गया है। बताया कि जिले ...