लातेहार, मार्च 31 -- बेतला प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग के जारी निर्देश के आलोक में सभी स्कूलों का प्रातः कालीन संचालन आज से शुरू हो जाएगा।इसकी जानकारी देते सरईडीह संकुल के सीआरपी श्याम मनोहर यादव ने बताया कि विभागीय कैलेंडर के मुताबिक मार्च माह बीतने के साथ ही स्कूलों के दिवाकालीन संचालन की अवधि बीते सोमवार (30 मार्च) को खत्म हो गई। मंगलवार (31 मार्च) को महाबीर जंयती का अवकाश था।इसलिए अब स्कूलों का संचालन बुधवार (आज) से प्रातः कालीन (पूर्वान्ह सात से अपराह्न एक बजे तक) शुरू हो जाएगा।वहीं एक जवाब में सीआरपी यादव ने बिना कोई विभागीय आदेश के स्कूलों के संचालन की समय-सारिणी में बदलाव किए जाने की बात से साफ इनकार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.