स्कूलों का निरीक्षण न करने पर सात एसडीएम, बीडीओ को नोटिस
लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- परिषदीय स्कूलों की मानीटरिंग के लिए शासन ने जिला, ब्लाक व तहसील स्तरीय अधिकारियों को निरीक्षण की जिम्मेदारी दी। हर महीने निरीक्षण का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया। सीएम डैशबोर्ड पर इसको लेकर रैंक भी जारी हो रही है। इसके बाद भी तहसील व ब्लाक के अधिकारी निरीक्षण में रुचि नहीं ले रहे हैं। खास बात यह है कि डीएम, सीडीओ हर महीने पांच स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं लेकिन एसडीएम, बीडीओ, एडीओ पंचायतों को समय नहीं मिल रहा है कि वह स्कूलों का निरीक्षण करें। इन अधिकारियों के निरीक्षण न करने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी एसडीएम, बीडीओ, एडीओ पंचायतों को नोटिस जारी की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.