अररिया, जनवरी 11 -- अररिया, संवाददाता स्कूलों का जुड़वाकरण कार्यक्रम अंतर्गत कई सरकारी स्कूलों के छात्र छात्राओं ने जवाहर नवोदय विद्यालय का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अन्य स्कूल के विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय परिसर स्थित अवस्थित गणित पार्क,साइंस पार्क, ओटूएचटूओ पार्क, कम्प्यूटर लैब, कला कक्ष, सामाजिक विज्ञान लैब, जीव विज्ञान लैब आदि को देखा। दी गई जानकारी के मुताबिक स्कूलों का जुड़वाकरण कार्यक्रम के तहत जिन स्कूल के बच्चों ने नवोदय विद्यालय का भ्रमण किया उन में प्लस 2 राज्य उच्च विद्यालय,बरदाहा, प्लस2 प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय, बरदाहा और प्लस2 प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय ,सिकटी के बच्चे शामिल थे। बताया गया कि साझेदारी कार्यक्रम के तहत बच्चों के बीच लेख प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर आरके चौधरी, रीया, पा...