बागेश्वर, मई 1 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अग्नि सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निरीक्षण अभियान चलाया गयाद्ध फायर यूनिट बागेश्वर द्वारा लीसा डिपो (हरद्वारछीना), ब्लू वर्ड्स स्कूल, हिमालया स्कूल (रवाईखाल), आईटीआई संस्थान (कमेड़ी) और तहसील रोड स्थित विशाल मेगामार्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फायर टीम ने मौके पर अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की और संबंधित प्रबंधकों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अग्निशन प्रभरी अधिकारी दिनेश पाठक के नेतृत्व में टीम ने संस्थान के कर्मचारियों को आवश्यक अग्नि सुरक्षा से संबन्धित जानकारी दी। अग्नि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल क्या कदम उठाएं, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का सही संचालन कैसे करें, भविष्य में किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लि...