शामली, जुलाई 28 -- शामली। गत चार दिन पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना-पानीपत रोड पर एक युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट किए जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर थार को बरामद किया है। पुलिस ने चारों युवकों को चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि घटना स्कूटी में साईड लगने के लेकर हुई थी, जिसमें सिर्फ मारपीट हुई थी। क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी अर्जुन सिंह पुत्र मदन सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 जुलाई की रात करीब 10ः20 से 10ः40 बजे के बीच वह अपने मित्र शुभम से मिलकर स्कूटी से घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- Shamli News: थार सवार चार युवकों पर लूट और मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट जब वह कैराना-पानीपत रोड पर स्काईलार्क होटल और पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचा तो पीछे से आई काले रंग की महिंद्...