पाकुड़, जुलाई 22 -- पाकुड़। डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन परफॉर्मेंस रिव्यू रिपोर्ट में पाकुड़ जिला समग्र रैंकिंग में तीन स्थान का सुधार करते हुए 16वें पायदान पर पहुंचा है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 24 जिलों में पाकुड़ को 54.97 प्रतिशत कुल स्कोर के साथ 16वां स्थान मिला है। जिले को हाई प्रायोरिटी इंडिकेटर्स (70 प्रतिशत) में 40.53 तथा एनेबलर्स (30 प्रतिशत) में 14.44 अंक प्राप्त हुए हैं। यह रैंकिंग 20 प्रमुख इंडिकेटर्स एवं उप-इंडिकेटर्स के आधार पर तैयार की गई है। पिछले महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो फरवरी में जिला 10वें, मार्च में 13वें, अप्रैल में 20वें, मई में 19वें और जून में तीन स्थान के सुधार के साथ 16वें स्थान पर पहुंच गया। 30 जून तक के छात्र उपस्थिति के आंकड़े बताते हैं कि जिले के 1,009 सर...